Friday, October 19, 2018

शिलाई पहुंचने पर बलदेव सिंह तोमर का जोरदार स्वागत

खाद्य आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद बलदेव सिंह तोमर का जिले में जोरदार स्वागत किया गया। गुरुवार को जब नवनियुक्त उपाध्यक्ष वापिस गृह जिला में आए तो उनके समर्थक दूर-दराज शिलाई क्षेत्र से स्वागत करने हेतू नाहन विधानसभा क्षेत्र तक पहुंच गए। पांवटा-नाहन के बीच रास्ते में स्थित माता कटासन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहां पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने सबसे पहले माता के चरणों में शीश नवाया। जिसके बाद उनके समर्थक उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर व जोरदार नारों के साथ एक काफिले के रूप में पांवटा पहुंचे। 

 Modi Sarkar


 जहां बलदेव सिंह तोमर के निवास स्थान पर बड़ी तादात में पहले से ही शिलाई व पांवटा विधान सभा के लोग इकट्ठे थे। यहां पर तोमर ने अपनी ताजपोशी को लेकर सीएम जयराम का धन्यवाद किया और केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक ले जाने की बात कही, ताकि हर एक जन को उसका लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि भाजपा सरकार शिमला संसदीय क्षेत्र को जीतने की हर एक कोशिश में लगी है। जिसमें सिरमौर अहम भूमिका निभा सकता है। ज्ञात रहे कि 23 व 24 को सीएम जयराम का शिलाई दौरा प्रस्तावित है। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में शिलाई विधानसभा लोगों के लिए नवनियुक्त उपाध्यक्ष पद की सौगात खुशी देने वाली है। लोग सुबह से ही उनके स्वागत को इकट्ठे हुए थे।

No comments:

Post a Comment