Wednesday, October 24, 2018

मोदी लहर बरकरार, 2019 की राह आसान



कर्नाटक में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाती नजर आ रही है। इस चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया जा रहा था और कहा जा रहा है कि भाजपा को यहां मिली कामयाबी ने नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने की राह आसान कर दी है। जानिए इसी से जुड़ी खास बातें-




- भाजपा की इस जीत का मतलब यह है कि देश में मोदी लहर कायम है। बीते महीनों विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में मिली भाजपा की हार को हथियार बनाकर विपक्ष दल निशाना साध रहे थे कि अब जनता मोदी से नाखुश है, लेकिन ये आरोप निराधार साबित हुए।








- कांग्रेस का कमजोर होना 2019 में भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय दलों के साथ होने वाले गठबंधन को भी कमजोर करेगा। दरअसल, एक मजबूत राष्ट्रीय दल के रूप में कांग्रेस इस गठबंधन की अगुवाई करती है तो भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन एक के बाद एक हार से कांग्रेस कमजोर हो रही है।




- ऐसे में क्षेत्रीय दल कांग्रेस नेतृत्व और उनकी नीतियों पर सवाल उठा सकते हैं। कोई दूसरा दल भाजपा विरोधी गठबंधन की अगुवाई करता है तो पीएम पद के लिए नेताओं की आपसी खींचतान असर खत्म कर देगी।




- इस जीत का फायदा भाजपा को इस साल होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिलेगा। इनमें शामिल हैं- मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम।




- मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की सरकारे हैं। राजस्थान को लेकर कहा जा रहा था कि वहां भाजपा के खिलाफ माहौल है, लेकिन कर्नाटक में भाजपा की जीत वहां भी असर डालेगी।


Tuesday, October 23, 2018

आगामी विधानसभा चुनावों की बंपर जीत को 2019 में 'सूनामी' में बदल देंगे




भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतकर आंधी उत्पन्न करें, ताकि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इसे सूनामी में बदला जा सके. प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं और इस साल 28 नवंबर को चुनाव होना है. भाजपा पिछले करीब 15 साल से प्रदेश में सत्ता में है और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इसे लगातार चौथी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.


NDA के साथ मजबूती से खड़े हैं, नरेंद्र मोदी को दोबारा PM बनाकर रहेंगे


केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने केंद्र में सत्तारूढ़ राजग का साथ छोड़ने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राजग के साथ मजबूती से खड़ी है और देशहित में अगले पांच वर्षों के लिये नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की खातिर प्रतिबद्ध है. कुशवाहा ने जोर दिया कि उनकी पार्टी उच्च न्याय पालिका में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिये ‘हल्ला बोल, दरवाजा खोल’ अभियान को आने वाले समय में पूरी ताकत से आगे बढ़ायेगी. 


मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुटे राहुल गांधी क्या इन 5 सवालों के जवाब देंगे


आज हम राहुल गांधी से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के रोड मैप को लेकर 5 सवाल पूछेंगे. इन सवालों के माध्यम से हम राहुल गांधी से पूछेंगे कि क्या उनके पास कोई ऐसी योजना है. जिसके आधार पर वह विपक्ष को एकजुट कर सकें. आइये जानते हैं कौन से हैं वह 5 सवाल....

1.रोजगार बढ़ाने का क्या प्लान है?  2. किसानों की आय कैसे बढ़ाएंगे?  3. निवेश बढ़ाने की क्या योजना है?  4.बैंक NPA खत्म कैसे करेंगे?  5. महंगाई को कैसे करेंगे काबू?   

Sunday, October 21, 2018

लोकसभा चुनाव में BJP के सामने नहीं है कोई चुनौती

भाजपा ने रविवार को अगले लोकसभा चुनाव को दिवास्वप्न देख रहे विपक्ष और उसके गठबंधन की लड़ाई के रूप में पेश करते हुए जोर दिया कि एनडीए गठबंधन के नेता नरेन्द्र मोदी की स्वीकार्यता 70 प्रतिशत से अधिक है और सरकार 2022 तक न्यू इंडिया के निर्माण को कृतसंकल्प है. ‘‘आओ मिलकर कमल खिलायें’’ का संकल्प लेते हुए भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की आज खत्म हुई. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिये पार्टी के पास ‘‘नेता, नीति और रणनीति’’ है जबकि हताश विपक्ष नकारात्मक राजनीति में लगा हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारणी में अपने भाषण में 'अजेय भारत - अटल भाजपा' का नारा दिया. ऐसा लगता है कि बीजेपी ने आज अपने नारे में परिवर्तन किया है क्योंकि कल 'अजेय भाजपा' का नारा सामने आाया था.

*. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सत्ता को कुर्सी के रूप में नहीं देखते बल्कि सत्ता को जनता के बीच में काम करने का उपकरण समझते हैं. पीएम मोदी ने आज 'अजेय भाजपा' के नार 

*. प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग एक दूसरे को देख नहीं सकते, एक साथ चल नहीं सकते, आज वो गले लगने को मजबूर हैं. 

 *. पीएम मोदी ने कहा कि महागठबंधन में नेतृत्व का पता नहीं, नीति अस्पष्ट है और नियत भ्रष्ट है. हम विकास मानवीयता के साथ चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हम देश का वैभव चाहते हैं लेकिन सादगी के धरातल पर. 

 *. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की लीडरशिप को कोई स्वीकार करने को तैयार नहीं. कई पार्टियां तो बोझ मानती हैं. यह लीडरशिप न स्वीकार करने की स्थिति कांग्रेस के भीतर भी है. महागठबंधन यानी नेतृत्व का पता नहीं, नीति अस्पष्ट, नीयत भ्रष्ट. सबका साथ सबका विकास के हमारे कार्यक्रम की चर्चा दुनिया कर रही है. 

. पीएम मोदी ने कहा कि 2019 में हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है जो लोग सरकार चलाने में फेल हुये वह विपक्ष में फेल साबित हुये. 

*. मोदी ने कहा कि 2019 के चुनाव एक परिवार के 48 साल और सरकार के 48 महीनों की तुलना होगी. 

* . पीएम मोदी ने कहा कि बहुत सी पार्टियां कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेंगी जो भी पार्टियां ऐसा कर रही हैं वह मजबूर हैं. कांग्रेस के अंदर भी इस नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते. वहीं आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी संक्षिप्त भाषण दिया और कहा कि कि 22 करोड़ परिवारों से हमें संपर्क करना है. नौ करोड़ कार्यकर्ताओं का डेटा बेस हमारे पास है. 36-40 करोड़ लोग तो कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 

 *. 2014 के बाद हमने थोड़ा भी विश्राम भी नहीं किया है. मोदी जी ने 1500 दिनों में 300 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया यानी हर पांच दिन में एक लोकसभा. 2019 का चुनाव हम जीतेंगे और पचास साल तक हमें कोई हटा नहीं सकेगा. *.2001 में मोदीजी गुजरात में जीते थे. तब से आज तक कोई चुनाव नहीं हारे. अपने काम के कारण.

Friday, October 19, 2018

शिलाई पहुंचने पर बलदेव सिंह तोमर का जोरदार स्वागत

खाद्य आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद बलदेव सिंह तोमर का जिले में जोरदार स्वागत किया गया। गुरुवार को जब नवनियुक्त उपाध्यक्ष वापिस गृह जिला में आए तो उनके समर्थक दूर-दराज शिलाई क्षेत्र से स्वागत करने हेतू नाहन विधानसभा क्षेत्र तक पहुंच गए। पांवटा-नाहन के बीच रास्ते में स्थित माता कटासन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहां पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने सबसे पहले माता के चरणों में शीश नवाया। जिसके बाद उनके समर्थक उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर व जोरदार नारों के साथ एक काफिले के रूप में पांवटा पहुंचे। 

 Modi Sarkar


 जहां बलदेव सिंह तोमर के निवास स्थान पर बड़ी तादात में पहले से ही शिलाई व पांवटा विधान सभा के लोग इकट्ठे थे। यहां पर तोमर ने अपनी ताजपोशी को लेकर सीएम जयराम का धन्यवाद किया और केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक ले जाने की बात कही, ताकि हर एक जन को उसका लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि भाजपा सरकार शिमला संसदीय क्षेत्र को जीतने की हर एक कोशिश में लगी है। जिसमें सिरमौर अहम भूमिका निभा सकता है। ज्ञात रहे कि 23 व 24 को सीएम जयराम का शिलाई दौरा प्रस्तावित है। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में शिलाई विधानसभा लोगों के लिए नवनियुक्त उपाध्यक्ष पद की सौगात खुशी देने वाली है। लोग सुबह से ही उनके स्वागत को इकट्ठे हुए थे।

मोदी की लोकप्रियता बरकरार - मोदी सरकार के कामकाज से 81 फीसदी लोग खुश

मौजूदा हालात में देश में लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए ही जीतेगा. नरेंद्र मोदी को ही लोग पीएम के तौर पर देखना चाहेंगे. दो न्यूज चैनलों के सर्वे के मुताबिक ज्यादातर लोग मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं. इंडिया-टुडे -कार्वी इनसाइट्स के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 309 और यूपीए को 102 सीटें मिलेंगी.


मोदी सरकार के कामकाज से 81 फीसदी लोग खुश 


सर्वे के मुताबिक मोदी सबसे अधिक पसंदीदा पीएम हैं. सर्वे के मुताबिक लोकप्रियता के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे हैं. इसके बाद राहुल गांधी पसंद किए गए. उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर 22 फीसदी लोगों ने पसंद किया. प्रियंका गांधी को 4 फीसदी और ममता बनर्जी को 3 तीन फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री के तौर पर पसंद किया.

Source: https://economictimes.indiatimes.com/topic/Narendra-Modi