भाजपा
अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मध्यप्रदेश
में होने वाले विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतकर आंधी उत्पन्न
करें, ताकि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इसे सूनामी में बदला जा
सके. प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं और इस साल 28 नवंबर को चुनाव
होना है. भाजपा पिछले करीब 15 साल से प्रदेश में सत्ता में है और मुख्य
विपक्षी दल कांग्रेस इसे लगातार चौथी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए
हरसंभव प्रयास कर रही है.
NDA के साथ मजबूती से खड़े हैं, नरेंद्र मोदी को दोबारा PM बनाकर रहेंगे
केंद्रीय
मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने
केंद्र में सत्तारूढ़ राजग का साथ छोड़ने की अटकलों को सिरे से खारिज करते
हुए कहा कि उनकी पार्टी राजग के साथ मजबूती से खड़ी है और देशहित में अगले
पांच वर्षों के लिये नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की खातिर
प्रतिबद्ध है. कुशवाहा ने जोर दिया कि उनकी पार्टी उच्च न्याय पालिका में
समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिये ‘हल्ला बोल,
दरवाजा खोल’ अभियान को आने वाले समय में पूरी ताकत से आगे बढ़ायेगी.
मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुटे राहुल गांधी क्या इन 5 सवालों के जवाब देंगे
आज हम राहुल गांधी से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के रोड मैप को लेकर 5 सवाल पूछेंगे. इन सवालों के माध्यम से हम राहुल गांधी से पूछेंगे कि क्या उनके पास कोई ऐसी योजना है. जिसके आधार पर वह विपक्ष को एकजुट कर सकें. आइये जानते हैं कौन से हैं वह 5 सवाल....
1.रोजगार बढ़ाने का क्या प्लान है?
2. किसानों की आय कैसे बढ़ाएंगे?
3. निवेश बढ़ाने की क्या योजना है?
4.बैंक NPA खत्म कैसे करेंगे?
5. महंगाई को कैसे करेंगे काबू?

No comments:
Post a Comment